कोरोना से एक की मौत, अब संक्रमण के साथ ही बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
जागरण संवाददाता भिवानी जिले में कोरोना संक्रमण पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले में कोरोना संक्रमण पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। रोजाना मरीजों की संख्या चौंकाने वाली आ रही है। अब संक्रमित व्यक्तियों के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिले में वीरवार को कोरोना से 13वीं मौत हुई। तोशाम के गांव किरावड़ निवासी 63 साल की एक महिला की कोरोना से हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिले में वीरवार को भी 26 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। इनमें से चार जैन चौक भिवानी से एक गांव पपोसा से तीन बाबा नगर भिवानी से तीन, कृष्णा कालोनी भिवानी से है। अब तक जिले में कुल 1544 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 1210 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 321 एक्टिव केस है। खबर लिखे जाने तक वीरवार को जिले से 1097 सैंपल लिए जा चुके है। जिले में वीरवार को 35 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।
वीरवार को 26 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से जैन चौक भिवानी से चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। ये चारों एक ही परिवार से है। जैन चौक निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 49 वर्षीय पत्नी,उनकी 23 वर्षीय लड़की व 20 वर्षीय लड़की है। महिला के पति की घंटाघर पर इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान है। बैंक ऑफ इंडिया घंटाघर में क्लर्क मिला पॉजिटिव
गांव पपोसा से 30 वर्षीय व्यक्ति है जो कि बैंक ऑफ इंडिया घंटाघर भिवानी में क्लर्क है। यह कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह प्रतिदिन पपोसा से भिवानी आता-जाता है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। बाबा नगर भिवानी से 15 वर्षीय लड़की, 42 वर्षीय व्यक्ति अध्यापक, 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। कृष्णा कालोनी भिवानी से 48 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 42 वर्षीय पत्नी और 18 वर्षीय बेटी संक्रमित मिली है। गांव किरावड़ निवासी महिला की हुई कोरोना से मौत
संवाद सहयोगी, तोशाम : कोरोना महामारी से किरावड़ की एक 63 वर्षीय पुष्पा देवी नामक महिला की मौत हो गई। यह तोशाम क्षेत्र में कोरोना से होने वाली दूसरी मौत है तो जिले में यह 13वीं मौत है। इससे पहले गारनपुरा के एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। गांव किरावड़ निवासी महिला को सांस लेने पर दिक्कत होने पर 30 अगस्त को तोशाम के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां से उसे हिसार के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। 31 अगस्त को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हिसार के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। तोशाम क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर लोगों में भय का माहौल है। बापोड़ा में 1 सितबर को 25 लोगों के सैंपल लेकर लैब भेजा गया था जिनकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई है। बापोड़ा गांव में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वर्जन
जिले में बढ़ रहे कोरोना को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। इसमें आम जनता का सहयोग मिलना जरूरी है। इसे गंभीरता से लेना चाहिए। लापरवाही के कारण कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है।
डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन भिवानी