पहले दिन उत्साह के साथ 128 युवाओं ने करवाया वैक्सीनेशन
कोरोना महामारी को हराने के लिए सभी एक है। सरकार की तरफ से रविवार से 18 साल से ऊपर के युवाओं की वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो गया है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : कोरोना महामारी को हराने के लिए सभी एक है। सरकार की तरफ से रविवार से 18 साल से ऊपर के युवाओं की वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हो गया है। तीसरे फेज में युवा पहले दिन काफी जोश-जुनून के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे। युवाओं की लंबी कतार वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर लग गई। पहले दिन 128 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही बुजुर्ग को भी वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है।
सरकार की तरफ से अब सभी जगह 18 साल से ऊपर के युवाओं को वैक्सीन लगाने के आदेश जारी किए है। इस कड़ी में युवाओं को एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। वह उसका मैसेज डाक्टर को दिखाएगा तो उसकी वैक्सीनेशन होगा। युवाओं की वैक्सीन लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर ही व्यवस्था की गई। पहले दिन सुबह से ही युवा सेंटर पर पहुंच गई है। बाहर ही लंबी कतार लग गई। युवाओं की तरफ से वैक्सीनेशन को तेज करने का आह्वान किया गया। साथ ही युवाओं ने इस महामारी में इस कदम को बेहतर बताया है।
वैक्सीन लगवाने के लिए वह आए है। यह वैक्सीन बहुत जरूरी है। चेन को ब्रेक करना है। युवा से सभी आह्वान है कि वह वैक्सीन लगवाए। यदि सभी वैक्सीन लगवाएंगे तो कोरोना को हरा सकेंगे।
- ऋषभ बजाज।
कोरोना वैक्सीनेशन के इस अभियान वह भाग ले रहे है। सभी इसको आगे बढ़ाने के लिए योगदान दें। यह सेफ है और सभी को इसे लगवाना चाहिए। यदि वह वैक्सीन लगवाएंगे तो कोरोना को हरा सकेंगे।
- आसरा।
वैक्सीन लगा ली है। इसे लगवाने के बाद कुछ फील नहीं हुआ। इसको जल्द से जल्द सभी लगाए। कोरोना से लड़ाई में सभी आगे बढ़े।
- शुभम।
वैक्सीन लगाने का एक क्रेज था। वह इंतजार कर रहे थे। आज वैक्सीन लगवा ली है। कोरोना को हराने के लिए वह साथ है और युवाओं से अपील करते है वह वैक्सीन लगवाए।
- अनन्य प्रताप सिंह।
बुजुर्गो को भी लगाई वैक्सीन
बुजुर्गों को भी वैक्सीन लगाने का काम तेजी से हो रहा है। रविवार को 45 साल से ज्यादा के उम्र के 241 लोगों को वैक्सीन लगवाई। इसमें 45 से 59 साल तक उम्र के लोगों में 124 और 60 साल से ज्यादा के लोगों में 117 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।