Move to Jagran APP

10 पहलवान बने भारत केसरी, दंगल में रेलवे की टीम ओवरऑल चैंपियन

भिवानी में अायोजित भारत केसरी दंगल में ओवर ऑल खिताब रेलवे की टीम ने जीत लिया। दंगल में पांच पुरुष और पांच महिला पहलवानों को भारत केसरी का खिताब दिया गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 09:11 AM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 08:30 PM (IST)
10 पहलवान बने भारत केसरी, दंगल में रेलवे की टीम ओवरऑल चैंपियन
10 पहलवान बने भारत केसरी, दंगल में रेलवे की टीम ओवरऑल चैंपियन

जेएनएन, भिवानी। यहां भीम स्टेडियम में आयोजित भारत केसरी दंगल में रेलवे की टीम 81 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। 68 अंकों के साथ हरियाणा की टीम द्वितीय, 33 अंक के साथ दिल्ली तृतीय और 29 अंकों के साथ उत्तरप्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। दंगल में पांच पुरुष और पांच महिला पहलवानों को भारत केसरी चुना गया। आेलंपियन महिला पहलवान गीता फौगाट तीसरे स्‍थान पर रहीं।

loksabha election banner

हरियाणा दूसरे, दिल्ली तीसरे और उत्तरप्रदेश की टीम चौथे स्थान पर रही

रेलवे की टीम में भी हरियाणवी खिलाडिय़ों का ही दबदबा दिखा। इनमें 65 किलोग्राम भारवर्ग में रेलवे से खेल रहे हरियाणवी पहलवान बजरंग पूनिया और 97 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सत्यव्रत कादियान के अलावा हरियाणा के पहलवान अमित 74 किलोग्राम में और दीपक 86 किलोग्राम वर्ग में भारत केसरी चुने गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विजेता पहलवानाें को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने भिवानी में मल्टीपर्पज हाल बनाने की घोषणा की।

दंगल में भिड़तीं दो महिला पहलवान।

विजेता पहलवानों पर सरकार ने इनामों की बरसात कर दी। प्रत्येक भार वर्ग के विजेता को 10 लाख रुपये और उप विजेता को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। तीसरा स्थान पाने वाले पहलवान को 2.5 लाख और चौथे स्थान पर रहे पहलवान को एक लाख का नकद पुरस्कार मिला।

स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा शहीदों के बताए मार्ग पर चल रही है। शहीद भगत सिंह के पौत्र यादविंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब के बाद भिवानी उनका दूसरा घर है। यहां उन्हें बहुत प्यार मिला है। शहीद सुखदेव के प्रपौत्र अनुज थापर भी भिवानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह की पुत्रवधू सुरेन्द्र कौर, यादवेन्द्र सिंह और शहीद सुखदेव के प्रपौत्र अनुज थापर को गदा भेंट कर सम्मानित किया।

दंगल में भिड़ते दो पहलवान।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक घनश्याम दास सर्राफ, बिशम्भर बाल्मीकि, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका, निदेशक जगदीप श्योराण सहित अन्य मौजूद रहे।

पुरुष वर्ग के मुकाबलों का परिणाम

भारवर्ग  57 किलोग्राम

प्रथम ----- संदीप तोमर यूपी

द्वितीय ----- अनिल राठी राजस्थान

तृतीय ----- नवीन हरियाणा

चतुर्थ ----- नीतिन रेलवे

65 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम ----- बजरंग रेलवे

द्वितीय ----- श्रवण हरियाणा

तृतीय ----- करण दिल्ली

चतुर्थ ----- मनोज कुमार यूपी

74 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम ----- अमित हरियाणा

द्वितीय ----- प्रवीण राणा रेलवे

तृतीय ----- अरुण सर्विसिज

चतुर्थ ----- बलराज दिल्ली

86 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम ----- दीपक हरियाणा

द्वितीय ----- पवन कुमार रेलवे

तृतीय ----- पवन दहिया दिल्ली

चतुर्थ ----- सूरजवीर पंजाब

प्लस 97 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम ----- सत्यव्रत रेलवे

द्वितीय ----- सतेंद्र हरियाणा

तृतीय ----- दूष्यंत राजस्थान

चतुर्थ ----- कपिल धामा यूपी

--------

महिला वर्ग के परिणाम

50 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम ----- सीमा रेलवे

द्वितीय ----- रितू फोगाट हरियाणा

तृतीय ----- शीतल तोमर राजस्थान

चतुर्थ ----- स्वाति शिंदे महाराष्ट्र

57 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम -----  पूजा गहलावत दिल्ली

द्वितीय ----- ललीता रेलवे

तृतीय ----- संगीता हरियाणा

चतुर्थ ----- नंदिनी सोलंकी महाराष्ट्र

62 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम ----- सरिता रेलवे 

द्वितीय -----मनीषा हरियाणा

तृतीय ----- अंकिता महाराष्ट्र

चतुर्थ ----- अंजली वर्मा दिल्ली

68 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम -----  दिव्या काकरान यूपी

द्वितीय ----- रितू मलिक रेलवे

तृतीय ----- गीता फौगाट हरियाणा

चतुर्थ ----- मन्नू तोमर राजस्थान

72 किलोग्राम भारवर्ग

प्रथम -----  किरण रेलवे

द्वितीय ----- ज्योति दिल्ली

तृतीय ----- पूजा हरियाणा

चतुर्थ ----- अंशू तोमर यूपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.