ट्रामा सेंटर में ही मिलेगी एक्सरे की सुविधा, अलग केंद्र के लिए कार्य शुरू
??? ?? ?????? ????? ??? ??? ???? ?????? ?? ??? ?? ?????? ?? ?????? ??????? ?????? ???? ??? ??????? ?? ????? ??? ???? ???? ????? ?????? ????? ??? ??? ?? ?????? ?????? ?? ??? ??? ???? ?? ??? ??? ?????? ????? ??? ?? ?????? ?????? ?? ??? ???? ????? ?? ?????? ?? ??? ??? ???? ??? ?? ??? ?? ?????? ???? ??? ?? ??? ???? ??? ???? ?? ?? ??? ??? ??? ??? ?? ?????? ????? ?? ?? ?? ????? ?? ?????? ????? ?? ?????? ?????? ?? ????? ?? ??? ?? ????? ??? ?? ?? ??? ????
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
शहर के ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को यही पर एक्सरे की सुविधा मिलेगी। उन्हें इसके लिए अस्पताल की ओपीडी में नहीं जाना होगा। ट्रामा सेंटर में अलग से एक्सरे केंद्र के लिए काम शुरू हो गया है।
ट्रामा सेंटर में ही एक्सरे सुविधा के लिए काफी दिनों से डिमांड चल रही है। इसके लिए एक रूम तो रिजर्व किया गया था, मगर उससे बात नहीं बन पा रही थी। ऐसे में अब ट्रामा सेंटर के दो और कमरों को एक्सरे विभाग को सौंपा जाएगा। इन कमरों के बीच की दीवार हटा दी गई है। जल्द ही यहां पर एक्सरे मशीन इंस्टाल की जाएगी। उसके बाद ट्रामा सेंटर में ही मरीजों के एक्सरे होंगे। यहां के लिए अलग से स्टाफ नियुक्त होगा। बता दें कि फिलहाल अस्तपाल के ओपीडी विभाग के पास ही एक्सरे केंद्र है। सभी मरीजों के एक्सरे वहीं पर होते हैं। यहां तक की पोस्टमार्टम के मामलों में भी एक्सरे वहीं पर होते हैं। मगर अब ट्रामा सेंटर में भी एक्सरे केंद्र होगा तो इमरजेंसी और पोस्टमार्टम के केस के एक्सरे यहीं पर हो जाएंगे। इमरजेंसी केस में मरीज को पीछे ओपीडी में ले जाने की जरूरत नहीं होगी। अलग केंद्र के लिए कई दिनों से कार्य चल रहा है। वर्जन..
ट्रामा सेंटर में अलग से एक्सरे रूम की जरूरत थी। इसी के मद्देनजर यह कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इमरजेंसी केसों के एक्सरे ट्रामा सेंटर में ही होंगे।
--डा. मुकेश इंदौरा, कार्यवाहक पीएमओ, सिविल अस्पताल।