मौसम ने बदला मिजाज, बादल छाए
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : मौसम का मिजाज सोमवार को रग बदल गया। तेज पश्चिमी हवा के साथ
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
मौसम का मिजाज सोमवार को रग बदल गया। तेज पश्चिमी हवा के साथ आसमान को बादलों ने ढक लिया। बारिश के आसार बन गए है। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
इस बार सर्दी की शुरूआत से मौसम रह-रहकर रग बदल रहा है। सोमवार को फिर से मौसम ने मिजाज बदल लिया। सुबह तक आसमान साफ था, लेकिन उसके बाद तेज पश्चिमी हवा के कारण बादल गहराते चले गए और दोपहर तक पूरे आसमान को ढक लिया। इससे अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह अधिकतम 23 डिग्री से लुढ़ककर 21 डिग्री पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में आई इस उठापटक से बारिश के आसार बने हुए है। उधर, मौसम में इस परिवर्तन से गेहू उत्पादन किसानों की चिंता कुछ कम हुई है। लगातार गर्म होते मौसम के कारण इन किसानों में चिंता छाई बनी हुई थी। मौसम बदलने से फिर ठडक बढ़ने की संभावना है। इसका गेहू की फसल को फायदा मिलेगा। इसीलिए किसानों को कुछ राहत मिली है। बता दें कि तापमान का पारा पिछले कई दिनों से लगातार चढ़ रहा है। इस बार सर्दी ज्यादा नही रही। ऊपर से समय से पहले तापमान में बढ़ोतरी के कारण गेहू की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इन हालातों में यदि फिर से तापमान नीचे की ओर जाता है तो इससे गेहूं की फसल को फायदा मिल सकता है।
कृषि विभाग के अधिकारी डा. देवराज ओहल्याण का कहना है कि अभी तक गेहू की फसल पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की रिपोर्ट नही है। अब फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। ऐसे में परिस्थितिया फसल के अनुकूल ही है।