Move to Jagran APP

ढ़ाई महीने पहले हुई शादी, अब जांच में नाबालिग निकला लड़का, पिता समेत चार पर केस दर्ज

ढ़ाई महीने पहले हुई शादी, अब जांच में नाबालिग निकला लड़का, पिता समेत चार पर केस दर्ज ??????? ?? ???? ???? ????? ??? ????? ??? ???? ?? ??????? ????? ?? ???? ??????? ?????? ?????-??????? ?? ????? ?? ?????? ?? ?? ???? ?? ????, ??? ???? ??? ?? ????? ??????? ?????? ?? ?? ?? ????? ???? ????? ?? ????? ?? ???? ? ??? ???? ?? ????? ??? ???? ?? ???? ?? ?? ???? ?? ?? ??? ??? ???? ????? ??????? ??? ??? ????? ????? ??????? ?? ?? ?? ?? ?? ?????? ??? ????? ??? ?? ?? 31 ?????? 2018 ?? ????? ????? ???? ?? ?? ????????? ???? ??? ?? ??????? ???? ??????? ????? ?? ???? ?? ??? ??? ?? ????? ?? ??????????? ??

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:40 AM (IST)
ढ़ाई महीने पहले हुई शादी, अब जांच में नाबालिग निकला लड़का, पिता समेत चार पर केस दर्ज
ढ़ाई महीने पहले हुई शादी, अब जांच में नाबालिग निकला लड़का, पिता समेत चार पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र के गांव जसौर खेड़ी में अढ़ाई माह पहले एक नाबालिग लड़के की शादी रुकवाने पहुंचे पुलिस-प्रशासन के दस्ते को परिवार ने तो चकमा दे दिया, मगर जांच हुई तो लड़का नाबालिग निकला। इस पर अब आसौदा थाना पुलिस ने लड़के के पिता व तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

prime article banner

जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की ओर से की गई शिकायत में बताया गया है कि 31 दिसंबर 2018 को गुप्त सूचना मिली थी कि जसौरखेड़ी गांव में एक व्यक्ति अपने नाबालिग पुत्र की शादी कर रहा है। इस सूचना पर एमपीडब्ल्यू जयपाल को जांच के लिए भेजा गया था। उनके साथ आसौदा थाना की टीम भी पहुंची थी। वहां पर लड़के के पिता की ओर से बताया गया था कि उसका लड़का 21 वर्ष का हो चुका है और इसीलिए उसकी शादी कर रहा है। उसने लिखित रूप में आश्वासन दिया था कि अगर उसका पुत्र नाबालिग मिलता है तो इसका वह खुद जिम्मेदार होगा। लड़के के पिता ने उसका आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बाद में उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस पर तीन अन्य लोगों ने भी गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद यह शादी हो गई, मगर लड़के के पिता द्वारा उसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इस बीच विभाग द्वारा अपने स्तर पर जांच की गई और गांव के विद्यालय से लड़के के जन्म तिथि के विषय में दस्तावेज लिया गया। विद्यालय से मिले दस्तावेज में लड़के की जन्मतिथि 21 मार्च 2001 है। इससे स्पष्ट है कि वह शादी के लिए अभी बालिग नहीं हुआ था। परिवार को इसकी पूरी जानकारी होते हुए भी नाबालिग की शादी कर दी गई और झूठा शपथ पत्र दिया गया। इधर, पुलिस ने लड़के के पिता समेत चारों लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। --- इस मामले में जांच की जा रही है। जो शिकायत मिली थी उसके अनुसार ही केस दर्ज किया गया है।

--सुखबीर ¨सह, एसएचओ, आसौदा थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.