किरयाणा स्टोर में छत के रास्ते घुसा चोर, नकदी व सामान ले उड़ा, सीसीटीवी में कैद
??? ?? ????? ??????? ??? ?????? ?? ??? ?? ??????? ????? ?? ?????? ????? ???? ?? ?? ?????? ?????? ?????? ???? ???? ??? ???? ?? ???? 20 ???? ?? ???? ?? ????? ????? ???? ?? ?? ???? ???? ????? ???????? ??? ??? ?? ???? ????? ?? ???? ???? ?? ?? ??? ???? ?? ???????? ??? ??? ?? ??? ?? ??????? ????? ??? ???? ????? ??? ?????? ?? ???? ???? ????? ??? ??? ?????? ?? ?????? ???? ?? ???? ????? ????? ????? ???? ??? ?? ?? ?? ?? ?? ???? ?? ?????? ???? ???? ??? ?????? ??? ?? ???? ??? ?? ?? ?? ???? ??? ?? ???? 20 ?
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
शहर की गांधी मार्केट में शनिवार की रात एक किरयाणा स्टोर को निशाना बनाया गया। छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा चोर यहां से करीब 20 हजार की नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गया। उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यहां पर रामबिलास एंड संस के नाम से किरयाणा स्टोर है। इसके मालिक अजय रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचे और दरवाजा खोला तो अंदर सामान बिखरा मिला। इसके बाद वे छत पर गए तो वहां का दरवाजा टूटा पड़ा था। काउंटर में जो नकदी रखी थी, वह भी गायब थी। यह करीब 20 हजार थी। इसके अलावा स्टोर के अंदर से शैंपू, क्रीम, फेसवास, तेल, परफ्यूम के पैक भी गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि चोर अकेला आया था। ढ़ाई घंटे तक खंगाला स्टोर
किरयाणा स्टोर के पास स्थित दुकान की सीढि़यों पर दरवाजा नहीं है। आशंका है कि चोर वहीं से छत पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर स्टोर के अंदर पहुंचा। उसने पूरे ढ़ाई घंटे तक स्टोर को खंगाला। उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। वह 11:03 बजे स्टोर के अंदर पहुंचा और 1:40 बजे वहां से निकला। सामान का कट्टा भरकर वह ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हाल ही में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। चार दिन पहले शहर के धर्मपुरा में भी चोरी हुई थी। चोर सीसीटीवी में भी नजर आए थे। एक दिन पहले कुलासी गांव में भी किरयाणा स्टोर में चोरी की गई। वर्जन..
किरयाणा स्टोर में चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही है। अभी चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
--देवेंद्र सिंह, एसएचओ, लाइनपार थाना बहादुरगढ़
-------------------------------