Move to Jagran APP

महिला का ऑक्सीजन लेवल था कम, टीम दीपेंद्र के सदस्य अरुण खत्री ने पहुंचाया सिलेंडर

टीम दीपेंद्र के सदस्य एवं कांग्रेस नेता अरुण खत्री कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की सहायता व सहयोग में जुटे हैं। जरूरतमंद महिला का आक्सीजन लेवल कम हो गया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 06:20 AM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 06:20 AM (IST)
महिला का ऑक्सीजन लेवल था कम, टीम दीपेंद्र के सदस्य अरुण खत्री ने पहुंचाया सिलेंडर
महिला का ऑक्सीजन लेवल था कम, टीम दीपेंद्र के सदस्य अरुण खत्री ने पहुंचाया सिलेंडर

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

टीम दीपेंद्र के सदस्य एवं कांग्रेस नेता अरुण खत्री कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की सहायता व सहयोग में जुटे हैं। जरूरतमंद महिला का आक्सीजन लेवल कम हो गया था। ऐसे में अरुण खत्री ने उसे ऑक्सीजन का सिलेंडर उपलब्ध करवाया। इससे महिला को राहत मिली। अरुण खत्री ने बताया कि सेक्टर-छह निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग का ऑक्सीजन लेवल कम था। परिचितों ने उनसे संपर्क किया। इस पर उन्होंने ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के मैनेजर विक्की शर्मा से बात की तो बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराने में सहायता की। अरुण खत्री ने बताया कि उनके पास एक फोन आया कि लाइनपार के वार्ड एक की गली नंबर चार में एक महिला को ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। मात्र दो घंटे की ही ऑक्सीजन सिलेंडर में बची हुई है। दो घंटे की गैस के बाद भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती तो जिदगी खतरे में पड़ सकती थी, क्योंकि उसके पास और सिलेंडर नहीं था। इस पर अरुण खत्री बिना समय गवाएं 10 किलोग्राम का ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर महिला के घर पहुंचे। परिवार को ऑक्सीजन का सिलेंडर सौंपा। इससे महिला की जान में जान आई। स्वजनों ने बताया कि सिविल अस्पताल में महिला को इलाज के लिए 28 अप्रैल को भर्ती कराया था और 4 मई को छुट्टी दी गई थी। होम आइसोलेशन के दौरान कई बार सांस लेने में दिक्कत महसूस करने पर महिला को घर पर ऑक्सीजन लगाने का प्रबंध किया गया था। मगर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। महिला के परिजनों ने संकट के समय आक्सीजन का सिलेंडर लेकर पहुंचे टीम दीपेंद्र के अरुण खत्री का आभार जताया। खत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ,सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक राजेंद्र सिंह जून के निर्देशानुसार टीम दीपेंद्र से जुड़े सदस्य बहादुरगढ़ में कोरोना महामारी की चपेट में आए लोगों की हर संभव सहायता कर रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.