सफाई कर्मियों की भूख हड़ताल जारी, कई संगठनों ने दिया समर्थन
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के नगर परिषद के मुख्य द्वार पर सरकार की वादा खिलाफ
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
शहर के नगर परिषद के मुख्य द्वार पर सरकार की वादा खिलाफी से नाराज सफाई कर्मचारियों की क्रमिक हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस बीच कई और संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया।
सफाई कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर सर्वसम्मति से स्वच्छता अभियान का बहिष्कार कर दिया। इसको सिलसिलेवार पहले प्रदेश के सभी जिलों में और बाद में पूरे देश में फैलाया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार पर विभिन्न जिलों में वेतन विसंगतियों को दूर करने, ठेका प्रथा को खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सफाई के दौरान मारे गए कर्मचारियों को उचित मुआवजा समेत विभिन्न मागे दोहराई। धरना स्थल पर स्वराज इंडिया से किसान नेता प्रदीप धनखड़ अपने साथी शमशेर सिंह, रणबीर राठी के साथ सफाई कर्मचारियों को बिना शर्त समर्थन देने पहुचे। अनशन पर बैठे नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों से उनके साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय के खिलाफ समर्थन का आह्वान किया। कर्मचारियों के धरने को भारतीय किसान यूनियन, भूमि बचाओ संघर्ष समिति, आदि संगठनों का समर्थन मिला। प्रदीप धनखड़ ने अगले तीन दिन के अंदर सफाई कर्मचारियों की मागे मंजूर नहीं होने की सूरत में स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी दी। उस सूरत में जनप्रतिनिधियों के घर और दफ्तरों के सामने कूड़ा डालकर सफाई कर्मचारी उग्र आदोलन को तेज करेगे।
इस दौरान कर्मचारी ब्लॉक सचिव राजपाल, राजेंद्र, अमित पन्नालाल, विनोद, मनीष, दिनेश, सरोज देवी, शकुंत रजनी, उषा, पुष्पा, पिंकी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।