जिले में अब रोजाना 800 कोरोना टेस्ट होंगे
जिले में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को जिले में 28 केस और दर्ज किए गए। इनमें से नौ बहादुरगढ़ क्षेत्र के हैं। नए केसों के साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 464 पर पहुंच गया है।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
जिले में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को जिले में 28 केस और दर्ज किए गए। इनमें से नौ बहादुरगढ़ क्षेत्र के हैं। नए केसों के साथ ही जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 464 पर पहुंच गया है। इस बीच जिले में 42 और संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में अभी तक चार लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 136 केस एक्टिव चल रहे हैं। इस बीच जिले में कोरोना टेस्ट बढ़ाए गए हैं। एक दिन पहले पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों को शनिवार को कोरोना टेस्ट के लिए बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में लाया गया था। जिले में कुल मरीजों में से अभी तक 324 कोरोना को हराने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब रोजाना 800 टेस्ट होंगे :
जिले में पहले रोजाना 100 से 150 टेस्ट ही हो रहे थे। अब संख्या 700 तक पहुंची है। इसे 800 तक ले जाने की प्लानिग हैं। यानी रोजाना जिले में 800 टेस्ट होंगे। यह कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए किया जा रहा है। बहादुरगढ़ में ये केस मिले :
शनिवार को लोवा खुर्द गांव से दो गृहिणी, सौलधा से फैक्ट्री वर्कर, सेक्टर-6 से दो कंपनी कर्मचारी, छारा गांव से मैकेनिक, सेक्टर-6 से प्लांट मैनेजर, जाखौदा से मेल नर्स और महाबीर पार्क से हेल्थ वर्कर पॉजिटिव मिले हैं। झज्जर के सीएमओ डा. संजय दहिया ने बताया कि जिले में कुल 464 केस दर्ज हुए हैं। इनमें 324 ठीक हो चुके हैं। 136 फिलहाल एक्टिव हैं।