रन फॉर यूनिटी का आयोजन 12 को
अखिल भारतीय संस्था समरस भारत समर्थ भारत की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी के नाम से एक मैराथन दौड़ का आयोजन 12 जनवरी को किया जाएगा। दौड़ की तैयारियों को लेकर रविवार को समरस भारत समर्थ भारत के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। संस्था के कार्यकर्ता संजीव पसरीजा ने बताया समाज के सभी वर्गों में समरसता बनाए रखने एवं भाईचारे को
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
अखिल भारतीय संस्था समरस भारत समर्थ भारत की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी के नाम से एक मैराथन दौड़ का आयोजन 12 जनवरी को किया जाएगा। दौड़ की तैयारियों को लेकर रविवार को समरस भारत समर्थ भारत के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। संस्था के कार्यकर्ता संजीव पसरीजा ने बताया समाज के सभी वर्गों में समरसता बनाए रखने एवं भाईचारे को और मजबूत बनाने के लिए इस मैराथन दौड़ का मार्ग ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम रेलवे रोड से देवीलाल पार्क की पहली पुलिया तक रहेगा। प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन होगा एवं प्रत्येक प्रतिभागी को भाग लेने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस दौड़ में अधिक से अधिक युवा भाग लें एवं देश की एकता व अखंडता संदेश दें। इस बारे में संस्था के कार्यकर्ता पार्को में लोगों के बीच में जाकर उनको इस दौड़ में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। बैठक में देवराज, बलवीर दलाल, जगमाल, अंकित, अभिषेक, अनिल यादव, विष्णु चौहान, दीपक काजला, संजीव आदि मौजूद थे।