Move to Jagran APP

एक सप्ताह में पॉजिटिव केस कम आए, ठीक ज्यादा हुए, रिकवरी दर 87 फीसद के पार

झज्जर जिले में अब कोरोना को लेकर स्थिति तेजी से सुधरती जा रही है। रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है। शुक्रवार को यह 87.9 फीसद पर पहुंच गई। अब टेस्ट भी बढ़ गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:15 AM (IST)
एक सप्ताह में पॉजिटिव केस कम आए, ठीक ज्यादा हुए, रिकवरी दर 87 फीसद के पार
एक सप्ताह में पॉजिटिव केस कम आए, ठीक ज्यादा हुए, रिकवरी दर 87 फीसद के पार

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : झज्जर जिले में अब कोरोना को लेकर स्थिति तेजी से सुधरती जा रही है। रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है। शुक्रवार को यह 87.9 फीसद पर पहुंच गई। अब टेस्ट भी बढ़ गए हैं। एक लाख की आबादी पर फिलहाल 2600 से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के पॉजिटिव केस पहले के मुकाबले काफी कम आए हैं और ठीक ज्यादा हुए हैं। शुक्रवार को भी जिले में नए संक्रमित केवल चार ही मिले। इनमें से तीन बहादुरगढ़ के हैं। जबकि इस दिन 24 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। फिलहाल यह है स्थिति

loksabha election banner

शुक्रवार को झज्जर में जो चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, उनको मिलाकर जिले में अब तक के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 818 पर पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 719 ठीक हो गए हैं। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 89 केस फिलहाल एक्टिव हैं। पॉजिटिव दर 2.7 फीसद है। शुक्रवार को जाखौदा गांव से एक कामगार व एक गृहिणी और धर्मविहार कालोनी से एक गृहिणी संक्रमित मिली।

जिले में अब तक 818 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 10 लोगों की मौत हुई है। 89 एक्टिव हैं। बाकी ठीक हो चुके हैं।

डा. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.