सड़कों पर उड़ती धूल और कूड़ा जलने की घटनाओं के कारण फिर से बढ़ा प्रदूषण का स्तर, एक्यूआइ पहुंचा 300 के पास
- रविवार को बूंदाबांदी के बाद दो दिन तक एक्यूआइ रहा था 100 के आसपास - अब दो दिन से बढ़ रह
- रविवार को बूंदाबांदी के बाद दो दिन तक एक्यूआइ रहा था 100 के आसपास
- अब दो दिन से बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर
फोटो-14: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
बहादुरगढ़ शहर में दीपावली के बाद तो दो दिन तक मौसम बिल्कुल साफ रहा। रविवार को हुई बूंदाबांदी के कारण दो दिन तक प्रदूषण का स्तर यानी एक्यूआइ 100 के आसपास रहा। मगर अब हवा की गति मंद पड़ते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। सड़कों पर उड़ती धूल व कूड़ा जलने की घटनाओं के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। दो दिन से यह स्तर ढाई सौ को पार कर गया है। एक्यूआइ लेवल 300 के पास पहुंच गया है। वीरवार को दिन में औसत एक्यूआइ 271 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। अगर हवा की गति कुछ दिन और मंद रही तो यह 300 को पार कर जाएगा। हालांकि इन दिनों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा नहीं बढ़ेगा। दीपावली का त्योहार खत्म हो गया है। ऐसे में आतिशबाजी नहीं होगी। दूसरा खेतों में पराली भी अब नहीं रही है। इस कारण प्रदूषण का स्तर सिर्फ सामान्य से कुछ ज्यादा रहेगा। मगर यह भी सामान्य से ज्यादा होने के बाद स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है। कोरोना काल में तो प्रदूषण का स्तर बढ़ना काफी घातक साबित हो सकता है। वर्जन..
बहादुरगढ़ में औद्योगिक इकाइयां हैं। साथ ही अब हवा की गति भी तेज नहीं है। यहां पर सड़कों पर उड़ती धूल व कूड़ा जलने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इस कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। हालांकि अब प्रदूषण का स्तर ज्यादा नहीं बढ़ेगा। दीपावली का त्योहार जा चुका है। पराली भी अब खेतों में नहीं है। इस कारण प्रदूषण का स्तर इन दिनों में सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है।
-संदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।