वैश्य बीएड कालेज में यूथ रेडक्रास की स्वर्ण जयंती पर हुई आनलाइन लीफलेट प्रतियोगिता
आज कोविड-19 महामारी में रेडक्रास की अहमियत और भी अधिक हो गई है
आज कोविड-19 महामारी में रेडक्रास की अहमियत और भी अधिक हो गई है जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
वैश्य बीएड कालेज में यूथ रेडक्रास की स्वर्ण जयंती पर आनलाइन लीफलेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज प्राचार्या डा. आशा शर्मा ने बताया कि रेडक्रास संस्था युद्ध और शांति के समय दुनियाभर के देशों की सरकारों के बीच समन्वय का काम करती है। इसका मुख्य कार्य मानव सेवा है। आज कोविड-19 महामारी में रेडक्रास की अहमियत और भी अधिक हो गई है। यूथ रेडक्रास संस्था द्वारा बहुत सारे अभियान चलाए जा रहे हैं। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन, ब्लड डोनेशन। कोविड-19 महामारी के दौरान वाईआरसी. वालंटियर्स भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समुदाय तथा गांव में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, सूखा राशन, पका हुआ भोजन, विटामिन सी की टेबलेट वितरित कर रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत आवश्यक है। हमें कोई भी जागरूकता अभियान चलाना है तो लीफलेट बहुत अच्छा तरीका है। हम विभिन्न प्रकार के लीफलेट बनाकर जागरूकता अभियान चला सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कालेज में में लीफलेट पर प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। वाईआरसी वालंटियर्स रेखा, कीर्ति, भावना, चेतना, पूजा, आरती टैगोर, रिया दुआ, इंदु, गरिमा, मानसी, समिधा खुराना, ज्योति सैनी, रितु, आरती व गरिमा ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान भावना, द्वितीय उपासना सिंह कोहली, मानसी, चेतना, तृतीय स्थान समिधा खुराना, पायल शर्मा तथा सांत्वना पुरस्कार आरती व कीर्ति ने प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता वाईआरसी काउंसलर सुनीता रानी व दिव्या बंसल की देखरेख व मार्गदर्शन में करवाई गई।