स्वतंत्रता दिवस को लेकर आज भारी वाहनों की नो इंट्री, सेक्टर नौ बाईपास रोके जाएंगे
स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री शुक्रवार आधी रात से शनिवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। बुधवार रात से भी वीरवार शाम तक दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के कारण भारी वाहनों की एंट्री बंद रही।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के चलते दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री शुक्रवार आधी रात से शनिवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। बुधवार रात से भी वीरवार शाम तक दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल के कारण भारी वाहनों की एंट्री बंद रही। भारी वाहनों को सेक्टर नौ बाईपास पर रोका गया। यहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर, शुक्रवार को भी दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री बंद होने की स्थिति में सेक्टर नौ बाईपास पर ही ये वाहन रोके जाएंगे। यहां पर यातायात पुलिस की ओर से व्यवस्था की जा रही है ताकि जाम की स्थिति का सामना न करना पड़े और वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के इंतजामों के चलते पुलिस की ओर से पहले ही 12 अगस्त की आधी रात से लेकर 13 अगस्त की दोपहर तक भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहने के निर्देश जारी किए गए थे। रोजाना हजारों की संख्या में भारी वाहन बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली में एंट्री करते हैं। ऐसे में बुधवार रात से जैसे ही इन वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद हुआ, वैसे ही बाइपास पर वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह तक सेक्टर-9 बाइपास पर काफी संख्या ये वाहन रुक गए। यहां पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने लगी तो अन्य स्थानों पर वाहनों को रोका जाने लगा। सेक्टर-9 बाइपास पर भारी वाहनों की लंबी लाइन के कारण शहर के अंदर का ट्रैफिक भी काफी तक प्रभावित रहा। बारिश के कारण भी शहर में जाम की स्थिति बनती रही। 14 की रात से अगले 12 घंटे फिर बंद रहेगी एंट्री
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। ऐसे में 14 अगस्त की आधी रात से फिर दिल्ली में सभी सीमाओं पर भारी वाहनों की एंट्री बंद की जाएगी। यह 15 को दोपहर के समय खुलेगी। इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। बाइपास पर कई जगह नाकाबंदी की जाएगी। इस बारे में वाहन चालकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है। पुलिस की ओर से 14 की रात से ही सुरक्षा को लेकर ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
जयभगवान, प्रभारी, यातायात थाना, बहादुरगढ़।