चाकू घोंपने वाले चोर का नहीं मिला सुराग, हालत में सुधार से घायल का वेंटिलेटर हटा
रेलवे लाइन पार क्षेत्र की न्यू पटेल पार्क कालोनी में घर में घुसे चोर द्वारा चाकू से किए हमले से घायल किशोर की हालत में सुधार है। अब उसका वेंटिलेटर हट गया है। उधर पुलिस चोर का सुराग लगाने में जुटी है। अभी उसका कुछ पता नहीं है। न्यू पटेल पार्क में रहने वाले सुभाष के घर में रविवार की रात को चोर घुस गया था। घर में आठ सदस्य सोए ुहुए थे। एन वक्त पर सुभाष की पत्नी रंभा देवी की आंख खुल गई थी। बा
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : रेलवे लाइन पार क्षेत्र की न्यू पटेल पार्क कालोनी में घर में घुसे चोर द्वारा चाकू से किए हमले से घायल किशोर की हालत में सुधार है। अब उसका वेंटिलेटर हट गया है। उधर, पुलिस चोर का सुराग लगाने में जुटी है। अभी उसका कुछ पता नहीं है।
न्यू पटेल पार्क में रहने वाले सुभाष के घर में रविवार की रात को चोर घुस गया था। घर में आठ सदस्य सोए हुए थे। एन वक्त पर सुभाष की पत्नी रंभा देवी की आंख खुल गई थी। बाद में चोर ने धमकी देकर महिला को चाकू दिखाकर हटा दिया था और छत के रास्ते भागने लगा था। ऊपर सो रहे सुभाष के बड़े पुत्र अक्षय ने चोर को पकड़ने की कोशिश की तो उसे चाकू घोंप दिया था। इससे अक्षय जख्मी हो गया था। अत्यधिक खून बहने से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल में खुद डाक्टर, नर्स और शहर के लोग उसे खून देने के लिए आगे आए थे। 31 बोतल खून चढ़ने के बाद मंगलवार को उसकी हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उसको वेंटिलेटर से हटा दिया गया। वर्जन..
चोर का पता लगाने के लिए पुलिस जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
-देवेंद्र कुमार, एसएचओ, लाइन पार थाना