Move to Jagran APP

निलौठी के किसानों ने कहा पराली नहीं जलाएंगे

इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को पराली को लेकर जागरूक किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 06:55 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 06:55 AM (IST)
निलौठी के किसानों ने कहा पराली नहीं जलाएंगे
निलौठी के किसानों ने कहा पराली नहीं जलाएंगे

इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को पराली को लेकर जागरूक किया।

loksabha election banner

फोटो-7:

जागरण अभियान: पराली अभियान: जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए पराली नहीं जलाएंगे पर्यावरण को बचाएंगे अभियान के तहत वीरवार को गांव निलौठी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसानों को पराली को लेकर जागरूक किया। कृषि अधिकारियों को किसानों ने आश्वासन दिया कि वे किसी भी सूरत में पराली नहीं जलाएंगे। इस दौरान किसानों को पराली ना जलाने की शपथ भी दिलाई गई।

कृषि विकास अधिकारी डा. सतवीर सिंह व कृषि सुपरवाइजर प्रीति के नेतृत्व में दैनिक जागरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक किया। डा. सतवीर सिंह ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान और खेत में ही पराली व फसल अवशेष निस्तारण प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने किसानों को कस्टम हायरिग सेंटर पर उपलब्ध कृषि यंत्रों का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने का आह्वान किया। वहीं उपमंडल कृषि अधिकारी डा. सुनील कौशिक ने दैनिक जागरण के पराली जागरूकता कार्यक्रम की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण पराली को लेकर किसानों को जागरूक कर रहा है। यह एक अच्छा कार्य है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे भी इस कार्य में अपना सहयोग पराली न जलाकर दें। पराली जला देने से मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणु व अन्य मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। फसल अवशेषों के जलने से प्रदूषण फैलता है। पराली जलाने से रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा यथावत फसल अवशेष प्रबंधन एक विशेष योजना तैयार की गई है जिससे फसल अवशेषों को खेत में ही विभिन्न कृषि यंत्रों द्वारा मिट्टी में मिला दिया जाता है या दबा दिया जाता है। इस मौके पर कृष्ण कुमार, रामकंवार, बलबीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.