Move to Jagran APP

42 देशों की सुंदरियों ने दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश, सेनेटरी पैड भी बांटे

'मिस सुपर मॉडल वल्र्ड वाइड 2018' के लिए 42 देशों की सुंदरियां बहादुरगढ़ पहुंची। इस दौरान उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ रैली निकाली और लड़कियों को सेनेटरी पैड बांटे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 08:43 PM (IST)
42 देशों की सुंदरियों ने दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश, सेनेटरी पैड भी बांटे
42 देशों की सुंदरियों ने दिया कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश, सेनेटरी पैड भी बांटे

जेएनएन, बहादुरगढ़ (झज्जर)। महिला सशक्तीकरण की आवाज को बुलंद करने और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 42 देशों की सुंदरियां बहादुरगढ़ के लोवा खुर्द गांव में पहुंची। यहां पर वे सेनेटरी अभियान में भागीदार भी बनी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को सुंदरियों ने ही सेनेटरी पैड भी बांटे।

prime article banner

ये सुंदरियां यहां टेन स्क्वेयर मीडिया एंड प्रोडेक्शन और रूबरू ग्रुप की ओर से चल रहे 'मिस सुपर मॉडल वल्र्ड वाइड 2018' ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने आई हुई हैं। इस कांटेस्ट के अलावा ये सुंदरियां कुछ गंभीर मुद्दे जैसे कन्या भ्रूण हत्या, महिला सशक्तीकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर सामाजिक जागरूकता के लिए भी काम कर रहीं हैं।

सेनेटरी पैड बांटती सुंदरियां।

कार्यक्रम का आयोजन गांव के मिडल स्कूल में किया गया। यहां पर रोटरी क्लब और जीको कंपनी की ओर से मिलकर प्रोजेक्ट पर काम भी किया गया है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सहयोगी के तौर पर मैक्सिको से मार्कोस भी पहुंचे। उन्होंने किशोरियों के लिए सेनेटरी व्यवस्था को जरूरी बताया।

बहादुरगढ़ पहुंची सुंदरियां।

10 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

10 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में फैशन शो, टैलेंट शो, राष्ट्रीय परिधान प्रतियोगिता के अलावा 26 मार्च को गुरुग्राम स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया, बेलारूस, चीन, इजिप्ट, इथोपिया, इजराइल, कजाकिस्तान, केन्या, लेबनान, मलेशिया, मैक्सिको, म्यांमार, नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, फिलीपिंस, रूस, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, तुर्की, उज्बेकिस्तान व भारत सहित 42 देशों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं। 10 दिन के शेड्यूल में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां भी इन सुंदरियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इनसे मुलाकात करेंगी।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में सभी दुष्कर्म पीड़िताओं को सुरक्षा कवच देने की तैयारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.