मकान में आग से लाखों का नुकसान, दमकल टीम ने दंपती को बचाया
????? ??? ?? ????? ??? ?????? ?? ?? ???? ??? ??????????? ?? ???? ?????-?????? ?? ?? ?? ??? ?? ??? ???? ????? ?? ???? ????? ?? ????? ?? ????? ?? ?????? ???? ??????? ???? ??? ?? ?? ???? ????? ??? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ?? ???? ??? ??? ??? ??????? ?? ?????? ??? ?????? ??? ?? ??? ???? ?? ???? ??? ???? ?? ??????? ?? ????? ??? ???? ?????? ??? ?? ?????? ???? ???? ???? ??????????? ???? ???? ????? 7 ??? ?????
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : रेलवे रोड पर स्थित संत कॉलोनी के एक मकान में बृहस्पतिवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग में घिरे दंपती को दमकल दस्ते ने बचाया और सीढ़ी के रास्ते बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया। मगर पहले ही लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया था।
जानकारी के अनुसार संत कालोनी में रह रहे अमित के मकान में भूतल पर हैंडलूम की दुकान है। ऊपरी हिस्से में वे परिवार समेत रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे अचानक घर में आग लग गई। इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी और कुछ ही मिनटों में सभी उपकरणों को चपेट में ले लिया। वहां पर काफी सामान रखा था। आग वहां तक पहुंच गई। ऊपरी कमरे में अमित व उनकी पत्नी सो रहे थे। बाकी कोई नहीं था। जब आग फैली तब उनकी आंख खुली। आग देख उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की लपटें लगातार तेज होती जा रही थी। कमरा पूरी तरह से आग से घिर गया था। आग की सूचना मिलते ही दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा। आग को काबू करने में जुटा। सबसे पहले दंपती को सीढि़यों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद आग बुझाई। फायरमैन रवींद्र कुमार ने बताया कि बैटरी व इनवर्टर में आग लगने के कारण ही यह फैलती चली गई। उधर, मकान मालिक अमित के अनुसार इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। घर के अंदर रखा ज्यादातर सामान जल गया। इधर, दमकल दस्ते की तत्परता के कारण आग ऊपरी हिस्से तक नहीं पहुंच पाई। अन्यथा नुकसान और ज्यादा होता। उस स्थिति में दंपती के लिए भी खतरा हो सकता था।