लोकतंत्र में नई पार्टियां बनना कोई बड़ी बात नहीं
इनेलो में चल रही कलह के बीच नई पार्टी की संभावना को लेकर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में नई पार्टियां बनना कोई बड़ी बात है। यदि अजय चौटाला गुट अलग पार्टी बनाता है तो प्रदेश में एक और राजनीतिक दल का उदय होना अच्छी बात रहेगी। वैसे भी किसी की बिगड़नी नहीं चाहिए, बननी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को बहादुरगढ़ के फुटवीयर पार्क में बने एफडीआइ (फु
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
इनेलो में चल रही कलह के बीच नई पार्टी की संभावना को लेकर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में नई पार्टियां बनना कोई बड़ी बात नहीं है। यदि अजय चौटाला गुट अलग पार्टी बनाता है तो प्रदेश में एक और राजनीतिक दल का उदय होना अच्छी बात रहेगी। वैसे भी किसी की बिगड़नी नहीं चाहिए, बननी चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क में बने एफडीआइ (फुटवियर डेवलेपमेंट इंस्टीट्यूट) के कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करने आए थे।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इनेलो में चल रही अंर्तकलह और नई पार्टी की चर्चाओं पर कहा कि अजय चौटाला गुट यदि नई पार्टी बनाता है तो अच्छी बात होगी। वैसे लोकतंत्र के लिए यह कोई नई बात भी नही है। लोकतंत्र में यह अधिकार सभी को है। किसी की पार्टी बिगड़ती है तो बननी भी चाहिए। अतीत गवाह है कि किसी की बिगड़ी है तो बनी भी है। केजरीवाल की चुनौती पर बोले मनोहर-अपने दायरे में ही काम करना अच्छा लगता है पिछले कई दिनों से स्कूल-अस्पतालों के विकास को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को राजनीतिक द्वंद्व में खींचने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी की इस राजनीतिक गुगली पर मनोहर लाल डिफेंसिव अंदाज दिखा रहे हैं। उनसे जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के आमंत्रण को लेकर सवाल किया गया तो मुख्मयंत्री साफ तौर पर बोले कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना है। बाद में वे इतना ही बोले कि हर किसी को अपने दायरे में रहकर काम करना अच्छा लगता है।