महर्षि वशिष्ठ की टीम ने हासिल किया संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
बहादुरगढ़ (विज्ञप्ति) राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में प्राचार्य डा. राजेश कुमार क
बहादुरगढ़, (विज्ञप्ति): राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में प्राचार्य डा. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संस्कृत विभाग में डा. सीमा द्वारा संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं से संस्कृत साहित्य, व्याकरण, वेद आदि से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। इसमें छात्राओं ने खूब बढ़-चढ़कर रुचि लेते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रीति, निकिता व सोनिया की महर्षि वशिष्ठ टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महर्षि कालिदास टीम में शामिल नेहा, मनीषा व तनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महर्षि वेदव्यास टीम में शामिल नीलम, प्राची व तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायत्री नेहा व विनीता भी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता के दौरान चौथा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने को कहा व संस्कृत का महत्व समझाया। सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अर्थशास्त्र विभाग से मोना भी मौजूद रहीं।