Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, जरूरी टेस्टों के लिए प्राइवेट से भी होगा करार

सिविल अस्पताल की लैब को अपग्रेड किया जाएगा। यहां पर कई जरूरी टेस्ट बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल की ओर से अब प्राइवेट लैब से भी करार किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 06:35 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 06:35 AM (IST)
सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, जरूरी टेस्टों के लिए प्राइवेट से भी होगा करार
सिविल अस्पताल की लैब होगी अपग्रेड, जरूरी टेस्टों के लिए प्राइवेट से भी होगा करार

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के सिविल अस्पताल की लैब को अपग्रेड किया जाएगा। यहां पर कई जरूरी टेस्ट बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल की ओर से अब प्राइवेट लैब से भी करार किया जाएगा। वहां पर सिविल अस्पताल से रेफर किए जाने वाले मरीजों के सस्ती दरों पर वे टेस्ट हो सकेंगे जो अस्पताल में नहीं हो पा रहे।

loksabha election banner

कोरोना काल के बीच अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं बदली हुई हैं। आम दिनों के मुकाबले मरीज कम हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे पूरी व्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है। कई विभागों में अब सुधार की मुहिम शुरू की गई है। ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। चूंकि पूरी इलाज प्रक्रिया टेस्टों पर ही निर्भर करती है। ऐसे में अब अस्पताल की लैब को ही अपग्रेड किए जाने की प्लानिग की जा रही है। यहां जिन मशीनों की जरूरत है, उनके लिए आर्डर दे दिया गया है। दूसरी जरूरतें भी निर्बाध पूरी होंगी। लैब से इतर मरीजों की जांच के लिए दो ईसीजी मशीनें खरीदी जा रही हैं। ताकि ओपीडी और इमरजेंसी विभाग से अलग एक मशीन अतिरिक्त तौर पर उपलब्ध रहे। प्राइवेट लैब से होगा करार

फिलहाल कुछ ऐसे टेस्ट हैं जो सिविल अस्पताल में नहीं हो पाते। मगर यहां पर इलाज के लिए वे जरूरी होते हैं। ऐसे में जब डाक्टर ये टेस्ट लिखते हैं, तो उनके लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। अब अस्पताल प्रबंधन की ओर से ऐसे टेस्टों के लिए प्राइवेट लैब से करार किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा दरें तय होंगी। प्रबंधन की ओर से कुछ प्रमुख लैब से इसके लिए कोटेशन मांगी गई है। जहां पर मरीजों के टेस्ट सस्ती दरों पर होंगे उनसे अस्पताल द्वारा करार किया जाएगा। ऐसे मरीजों को अस्पताल की ओर से ही रेफर किया जाएगा। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सभी विभागों में जरूरतें पूरी हो रही हैं। कुछ जरूरी टेस्टों के लिए प्राइवेट लैब से भी करार किया जाएगा।

- डा. प्रदीप शर्मा, पीएमओ, सिविल अस्पताल बहादुरगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.