Move to Jagran APP

वीकेंड क‌र्फ्यू और दुकानों का आड-ईवन हटा तो दिल्ली में जाने वाले वाहन बढ़े

एक तो दिल्ली में जो शनिवार और रविवार को वीकेंड क‌र्फ्यू होता था वह अब नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:10 PM (IST)
वीकेंड क‌र्फ्यू और दुकानों का आड-ईवन हटा तो दिल्ली में जाने वाले वाहन बढ़े
वीकेंड क‌र्फ्यू और दुकानों का आड-ईवन हटा तो दिल्ली में जाने वाले वाहन बढ़े

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

कोरोना के मामलों में कमी के बाद दिल्ली में कई सप्ताह बाद शनिवार को बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई। इसकी तीन वजह रही। एक तो दिल्ली में जो शनिवार और रविवार को वीकेंड क‌र्फ्यू होता था, वह अब नहीं है। दूसरा, दुकानों का आड-ईवन भी हट गया। तीसरा मौसम अब साफ हो चुका है। ऐसे में शनिवार को सुबह और दोपहर ही नहीं बल्कि शाम के समय भी दिल्ली के टीकरी बार्डर से वाहनों की आवाजाही खूब होती रही। प्राइवेट के साथ-साथ व्यवसायिक वाहनों का आवागम जारी रहने से चहल-पहल भी बढ़ी, जो पिछले कई सप्ताह से शनिवार को देखने को नहीं मिलती थी। वहीं मेट्रो की सेवाएं भी अन्य दिनों की तरह ही जारी रही। इससे भी लोगों को दिल्ली जाने-आने में सुविधा मिली। दिल्ली जाने वाले सवारी वाहन भी ज्यादा रहे। धूप खिली, हवा की गति मंद पड़ी :

शनिवार को मौसम भी राहतकारी रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को यह क्रमश: 17 और सात था। मगर हवा की गति कम होने से लेागों को ठंड से कुछ राहत मिली। आसमान अब तीन दिनों से बिल्कुल साफ है, इसलिए सुबह समय से ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। धूप भी गुनगुनी होती है। शुक्रवार को हवा के झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे थे। शनिवार को यह गति 15 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। इसी का नतीजा रहा कि न्यूनतम तापमान में 24 घंटों के अंदर तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। वहीं प्रदूषण का स्तर भी अभी ज्यादा नहीं बढ़ा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स में पीएम 2.5 का स्तर शनिवार को 180 दर्ज किया गया। हालांकि सामान्य स्तर 60 होता है। मगर प्रदूषण बढ़ने पर यह स्तर 400 के नजदीक पहुंच जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.