Move to Jagran APP

फैक्टरी का निर्माणाधीन लेंटर गिरा, आठ श्रमिक जख्मी

हां के गणपति औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी का निर्माणधीन लेंटर गिर गया। निर्माण सामग्री में दबने से आठ श्रमिक जख्मी हो गए। उन्हें शहर के दिल्ली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। यहां पर फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। आधा लेंटर डल चुका था। ऊपर 10 से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे। इस बीच मेटिरियल डालकर जैसे ही गाड़ी फैक्टरी के पास से जाने लगी तो प्रेशर पाइप के खिचाव के कारण लेंटर के नीचे लगाई गई शेट्रिंग खिसक गई। इससे पूरा लेंटर नीचे आ गिरा। उसी के साथ श्रमिक भी नीचे गिरे। कुछ निर्माण सामग्री में ही दब गए। उन्हें जल्दी से निकाला गया। इसमें आठ श्रमिक जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 06:57 AM (IST)
फैक्टरी का निर्माणाधीन लेंटर गिरा, आठ श्रमिक जख्मी
फैक्टरी का निर्माणाधीन लेंटर गिरा, आठ श्रमिक जख्मी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

loksabha election banner

यहां के गणपति औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी का निर्माणधीन लेंटर गिर गया। निर्माण सामग्री में दबने से आठ श्रमिक जख्मी हो गए। उन्हें शहर के दिल्ली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जांच की जा रही है। यहां पर फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। आधा लेंटर डल चुका था। ऊपर 10 से ज्यादा श्रमिक काम कर रहे थे। इस बीच मेटिरियल डालकर जैसे ही गाड़ी फैक्टरी के पास से जाने लगी तो प्रेशर पाइप के खिचाव के कारण लेंटर के नीचे लगाई गई शेट्रिंग खिसक गई। इससे पूरा लेंटर नीचे आ गिरा। उसी के साथ श्रमिक भी नीचे गिरे। कुछ निर्माण सामग्री में ही दब गए। उन्हें जल्दी से निकाला गया। इसमें आठ श्रमिक जख्मी हो गए। घायलों में जमाल, मोहित, छपरा बिहार, शंभू समस्तीपुर बिहार, केदार बरेली उप्र, रूपचंद मध्यप्रदेश, प्रवीण नई बस्ती बहादुरगढ़ सोनू समस्तीपुर बिहार व मधुसूदन शामिल हैं। फैक्टरी मालिक की ओर से कृष्ण ठेकेदार को निर्माण का ठेका दिया गया था। सभी घायलों का दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। घटना में किसकी लापरवाही जिम्मेदार रही, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.