Move to Jagran APP

दीपक देशवाल फिर बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

दीपक देशवाल फिर बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 06:36 AM (IST)
दीपक देशवाल फिर बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
दीपक देशवाल फिर बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : गांव दुल्हेड़ा से दीपक देशवाल की कार्यशैली को देखते हए किसान कांग्रेस ने फिर से उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। दोबारा से दीपक को झज्जर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से किसानों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। दुल्हेड़ा में कांग्रेस कार्यालय पर ग्रामीणों व किसानों ने दीपक देशवाल का जोरदार स्वागत भी किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन रणदीप सुरजेवाला, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले व प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर सहारण, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र फौगाट, भूपेंद्र सिंह बूरा, ईश्वर नैन का आभार जताया है। देशवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन पर विश्वास व्यक्त कर जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने दावा किया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी। दीपक देशवाल के दोबारा से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत करने वालों में जगदीश, मुख्त्यार सिंह, पाले पंडित, बबलू, हवा सिंह, जयप्रकाश, कालू, शील, कृष्ण ठेकेदार, सोनू, देवेंद्र छारा, जयकिशन देशवाल समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.