Move to Jagran APP

सीएम ने डॉ. मनीष शर्मा को किया हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Feb 2018 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 27 Feb 2018 11:42 PM (IST)
सीएम ने डॉ. मनीष शर्मा को किया हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित
सीएम ने डॉ. मनीष शर्मा को किया हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोलर लाल ने चंडीगढ़ के ताज होटल में हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. मनीष शर्मा को हरियाणा गौरव अवार्ड मिलने से शहरवासियों ने खुशी मनाते हुए बधाई दी। बता दें कि वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनीष शर्मा इससेपहले भी बेस्ट सर्जन ऑफ हरियाणा अवार्ड, जी स्वस्थ हिन्दुस्तान अवार्ड सहित अनेकों अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। डॉ. मनीष शर्मा एक चिकित्सक होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं। मिलनसार स्वभाव के चलते डॉ. मनीष क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश में लोकप्रिय हैं। कई जटिल आपरेशनों को सफल करके उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का कई बार परिचय दिया है। डॉ. मनीष शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के हाथों से हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चिकित्सा के पेशे में हमेशा बेहतर रिजल्ट देना ही उनकी पहली प्राथमिकता होती है। ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के अन्य चिकित्सकों, स्टाफ सदस्यों व शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डॉ. मनीष शर्मा को हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित होने की बधाई दी। हरियाणा गौरव अवार्ड पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री कविता जैन, भाजपा प्रद्रेशाध्यक्ष सुभाष बराला, पुलिस महानिदेशक बीएस संधु, इडिया न्यूज के वरिष्ठ एंकर दीपक चौरसिया ने भी ब्रह्मशक्ति संजीवनी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. मनीष शर्मा को हरियाणा गौरव अवार्ड मिलने पर बधाई दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.