कोरोना मरीजों के लिए बहादुरगढ़ में भाजपा ने शुरू की रसोई, निश्शुल्क मिलेगा खाना
कोरोना संक्रमितों के लिए भाजपा ने बहादुरगढ़ में रसोई शुरू की है। यहां से मरीजों के निश्शुल्क दोनों समय पर खाना पहुंचाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :
कोरोना संक्रमितों के लिए भाजपा ने बहादुरगढ़ में रसोई शुरू की है। यहां से मरीजों के निश्शुल्क दोनों समय पर खाना पहुंचाया जाएगा। एक सप्ताह की बुकिग भी एक बार में करवाई जा सकती है। शुक्रवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने इस रसोई को कोरोना संक्रमितों के लिए समर्पित किया। यह रसोई बहादुरगढ़ के रोहतक रोड पर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी के कार्यालय पर कोरोना मरीजों और सहयोगियों के लिए शुरू की गई। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर (9315151529) जारी किया गया है। इस पर सुबह 9 बजे दोनों समय (सुबह-शाम) की बुकिग करवा सकते है। एक सप्ताह तक के खाने के लिए भी बुकिग एक साथ करवाई जा सकती है। पार्टी के कार्यकर्ता यह खाना पहुंचाएंगे। हिदायतों के पालन की अपील :
कोरोना संक्रमितों के लिए रसोई की शुरूआत पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान के निर्देश पर रसोई सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लोग घर पर ही रहें और सरकार व प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन करें। कौशिक ने कहा कि हमे मॉस्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। आज हम सभी को कोरोना के प्रति जागरूक और सजग रहने की जरूरत है। कोरोना महामारी के दौर में भाजपा की यह शुरूआत कोरोना संक्रमितों और सहयोगियों के लिए मददगार बनगी। जरूरतमंद मरीजों व लोगों को निश्शुल्क खाना मिल सकेगा। पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने बताया कि रसोई सेवा के माध्यम से कोरोना मरीजों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। सभी को इस वैश्विक महामारी में मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि किसी की जान बच सके। हमें कोविड-19 मरीजों के लिए खाना, दवाइयां और ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करनी चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, पार्षद पालेराम शर्मा, पार्षद अलबेल पहलवान, पार्षद पति राजेश तंवर, मंडल महामंत्री रमेश राठी, समाजसेवी कमल रोहिल्ला, उमेश सहगल, विनोद शर्मा, राजेश मकड़ौली, विकास पांडे, मनमोहित गुप्ता मौजूद रहे।