Move to Jagran APP

दो दोस्तों पर चाकू व डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार

??? ?? ????? ???? ??? ?? ?? ??????? ?? ??? ?????? ?? ?????? ???? ?? ????? ???? ? ????? ?? ????? ?? ????? ?? ????? ????? ?? ??? ?? ????? ?? ???? ???? ?????? ??? ?????? ?????? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ???? ?? ???? ??? ??????? ??????? ?????? ???? ????? ???? ?????? ??????? ??????? ?? ????? ?? ?? ?????? ??? ????? ?? ?? 18 ?????? ?? ???? ????? ??????? ????? ????? ?? ??? ????? ???? ????????? ??? ??? ??? ???? ?? ????? ????? ??????? ?????? ????? ??? ? ????? ???? ????? ????? ???? ?????? ???????

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:37 AM (IST)
दो दोस्तों पर चाकू व डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार
दो दोस्तों पर चाकू व डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

prime article banner

शहर की सब्जी मंडी में गए दो दोस्तों पर कुछ युवकों ने रंजिशन हमला कर दिया। चाकू व डंडों से दोनों को जख्मी कर दिया। दोनों को जान से मारने की धमकी देकर हमलावर भाग निकले। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जटवाड़ा मुहल्ला निवासी सागर पुत्र आनंद निवासी जटवाड़ा मुहल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 सितंबर को अपने दोस्त दिपांशु पुत्र राकेश के साथ सब्जी मंडी बहादुरगढ़ में गया था। वहां पर सुनील पुत्र सत्यवान निवासी शक्ति नगर व मंजीत उर्फ सन्नी पुत्र आजाद निवासी छोटुराम पार्क, अजय पुत्र रामप्रसाद वासी बोंबे वाली गली व साहिल कश्यप पुत्र मुरारी निवासी बोंबे वाली गली पहले से बैठे थे। उसे देखते ही गाली गलोच करने लगे। विरोध किया तो सन्नी ने उसके हाथ की कलाई व बाजू पर चाकू से हमला किया। उसका दोस्त दीपांशु बीच में आया तो सुनील ने डंडे से उसे चोट मारी। इसके बाद वे दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद चारों ने उन दोनों को पीटा। शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। इस पर हमलावर उन्हें छोड़कर भाग गए और दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से दोनों को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.