800 मीटर दौड़ में सचिन और 200 मीटर में कोमल ने पाया पहला स्थान
राजकीय महाविद्यालय में 49वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता प्राचार्य जगपाल कौशिक की अध्यक्षता व शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अमित छिकारा के निर्देशन में हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। राजकीय महाविद्यालय कन्या के प्राचार्य दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
राजकीय महाविद्यालय में 49वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता प्राचार्य जगपाल कौशिक की अध्यक्षता व शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अमित छिकारा के निर्देशन में हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया।
राजकीय महाविद्यालय कन्या के प्राचार्य दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए उन्हें सलामी दी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों का महत्व समझाया और उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। इससे मानसिक तनाव कम होता है। प्राचार्य जगपाल कौशिक ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन की भावना जागृत होती है वहीं मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है। खेलों के परिणाम स्वरूप ही हरियाणा ने विश्व पटल में अपनी विशेष पहचान भी बनाई है। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अमित छिकारा द्वारा महाविद्यालय में विभिन्न प्रकाश की स्पर्धा करवाई गई, जिनमें 100 मीटर, 800 मीटर, 5 व 10 किलोमीटर की दौड़ के अलावा शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लांग जंप, थ्री लैग रेस व जेवलिन थ्रो समेत अनेक खेल गतिविधियां शामिल रही। छात्रों के साथ-साथ छात्राओं ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। अमित छिकारा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभागियों को महाविद्यालय का गौरव बढ़ाने पर बधाई भी दी और भविष्य में भी बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया। केसी सांगवान, पूनम कश्यप ने भी विद्यार्थियों की विशेष उपलब्धियों पर सराहनीय प्रशंसा की। यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
विभिन्न कक्षाओं से खिलाड़ियों में अमित, संजीत, मोनू, दीपिका, वर्षा देवी, शिवानी, कोमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। जेवलिन थ्रो में नवनीत दलाल, साहिल, दीपक ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। थ्री लैग रेस में दीपिका व शिवानी ने पहला, सुप्रभा व दीपिका ने दूसरा व मोनिका व पूजा ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में साहिल प्रथम, नवनीत द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहा। लैमन रेस में सुप्रभा ने पहला, शिवानी ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में सचिन ने पहला, तरूण ने दूसरा व साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, वर्षा देवी दूसरे व ज्योति तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में ज्योति ने पहला, प्रिया ने दूसरा व दीपिका ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में दीपिका, प्रिया व कोमल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर लड़कों की दौड़ में साहिल प्रथम, नवनीत दलाल द्वितीय व सचिन राठी तृतीय स्थान पर रहे।