मोबाइल टावर लगाने के नाम पर किसान से 45 हजार ठगे
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: गाव माडोठी में एक किसान से मोबाइल टावर लगाने के नाम प
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:
गाव माडोठी में एक किसान से मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 45 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायत दी है। थाना सदर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गाव माडोठी निवासी ईश्वर ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। करीब छह महीने पहले उसने एक अखबार में मोबाइल टावर लगवाने संबंधी विज्ञापन पढ़ा था। इस विज्ञापन में लिखे नंबर पर उसने संपर्क किया तो धर्मवीर नाम के शख्स ने कॉल रिसीव की। उसने खुद को टावर कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि आप अपने घर की छत या खेतों में टावर लगवाते है तो आपको 30 हजार रुपये महीना किराया और नौकरी देंगे। मगर इसकी एवज में सिक्योरिटी के रूप में 1500 रुपये जमा कराने होंगे। ईश्वर ने बताया कि वह उस आदमी के बहकावे में आकर छह महीनों में क ई बार करके 45 हजार रुपये उसके खाते में जमा करवा चुका है लेकिन अब तक उस व्यक्ति ने टावर नहीं लगाया है। अब उसके फोन बंद आ रहे है। यह राशि दो बैंक खातों में डलवाई गई है। दोनो बैंक पंजाब के है। ईश्वर ने बताया कि उसने कुछ समय पहले भी पुलिस को मामले से अवगत कराया था, तब केस दर्ज नहीं हुआ। अब फिर से शिकायत दी गई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिन खातों में ईश्वर ने पैसे जमा कराए थे, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
- राजेश कुमार, चौकी प्रभारी, माडोठी।