गर्लफ्रेंड को रात को बुलाया घर और फिर बना दिया हवस का शिकार
युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को रात को घर बुलाया और फिर उससे देर रात तक बात करता रहा। इसी दौरान उसने उसे हवस का शिकार बना दिया।
जेएनएन, अंबाला। न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए गर्लफ्रेंड को अपने ब्वायफ्रेंड के बुलाए पर उसके घर जाना महंगा पड़ गया। वहां उसके ब्वायफ्रेंड ने उसे हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
डिफेंस कालोनी निवासी नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी वरुण से लगभग डेढ़ साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों धीरे-धीरे अच्छे दोस्त बन गए। पिछले करीब 15-20 दिन से वरूण की उसके साथ कुछ अधिक बातें हो रही थी। न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए वरुण ने उसे अपने घर पर बुलाया।
पढ़ें : पहली ही मुलाकात में युवती को हो गया प्यार, फिर शादी के नाम पर बनती रही हवस की शिकार
वह उसके घर गई और देर रात तक दोनों बातें करते रहे। इसी दौरान वरुण उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसने विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। इस दौरान वरुण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वरुण ने धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।
पढ़ें : नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
कुछ दिन तक लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन वह मन ही मन परेशान रहने लगी। परिजनों ने जब उसकी परेशानी का कारण पूछा तो उसने परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने वरुण के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश सब इंस्पेक्टर सीमा कर रही हैं। लड़की का मेडिकल करवाया गया है।
पढ़ें : सेल्फी लेकर साथ पी बीयर फिर 150 किमी. की रफ्तार से दौड़ाई कार, हो गई चार की मौत