बस की चपेट में आने से घायल महिला की पीजीआइ में मौत
बस से उतरते समय घायल हुई शीला नाम की की पीजीआइ चंडीगढ़ में शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को करनाल के जनकपुरी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अंबाला छावनी में एक शादी समारोह में भाग लेने आया था।
जासं, अंबाला : बस से उतरते समय घायल हुई शीला नाम की की पीजीआइ चंडीगढ़ में शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को करनाल के जनकपुरी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अंबाला छावनी में एक शादी समारोह में भाग लेने आया था। उसके साथ उसकी बड़ी भाभी शीला देवी करनाल से हरियाणा रोडवेज की बस में अंबाला कैंट आ रही थी। रेलवे स्टेशन के पास बस से उतरते समय वे घायल हो गई। उसकी भाभी की एक टांग पर बस का पहिया चढ़ गया था। उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में वहां से उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चंडीगढ़ पीजीआइ में उनकी मौत हो गई।