गोदाम में लगी आग, दो लाख का नुकसान
?????? ????? ?? ????? ???? ????? ????? ?? ????? ??? ?? ?? ??? ?? ???? ?? ???? ???? ?? ??? ????? ?? ????????? ???? ???? ?? ???? ????? ???? ?? ?? ????????? ?? ???? ?? ??????? ?? ??? ???? ?? ??? ?? ????? ?? ??? ???? ?? ?? ???? ???? ??????? ?? ?? ???????? ?? ?? ?? ???? ?????
जागरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला छावनी के ग्वाल मंडी स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग लगने के कारण करीब दो लाख रुपये का प्लास्टिक सहित कागज जल गया। बताया जाता है कि जिन्होंने आग लगाई वे पेट्रोल तक साथ लेकर आए थे। आग लगाने के बाद फरार हो गए, जबकि फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
पूर्व पार्षद राजेश निवासी डेहा कालोनी हाउसिग बोर्ड अंबाला छावनी ने बताया कि वह 22 सितंबर को अपने घर पर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे उसे पड़ोसियों ने उठाया और बताया कि उसके गोदाम में आग लगी हुई है। वह तुरंत अपने गोदाम पर पहुंचा तो देखा कि आग ने गोदाम को चपेट में ले लिया। क्षेत्र के ही लोगों बताया कि कुछ लड़कों को यहां से जाते हुए देखा है। माना जा रहा है कि इन लड़कों ने ही गोदाम में आग लगाई है। राजेश ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर करीब ढाई घंटे में काबू पाया। उन्होंने बताया कि रंजिशन यह आग लगाई गई है, जबकि इस में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।