वैदेही ने दुबई में जीता रजत पदक
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दुबई में 16 व 17 नवंबर को हुई ग्लोबल कल्चर ओलम्पियाड ऑफ
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दुबई में 16 व 17 नवंबर को हुई ग्लोबल कल्चर ओलम्पियाड ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स में अंबाला की बालिका वैदही ने समूह नृत्य की सेमी क्लासिकल विधा में में रजत पदक हासिल किया है। वैदही के साथ शाहाबाद की पलक और कनिष्का ने भी समूह नृत्य में प्रस्तुति दी थी। वैदेही के पिता एडवोकेट विक्रम आनंद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई देशों के सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए थे। अब वैदेही अगले माह स्पेन में होने वाली नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देगी। इस मौके पर वैदेही की गुरु अंजू मिगलानी को एकल, युगल व समूह नृत्य सहित तीन श्रेणियों में रजत पदक हासिल करने व नृत्य कला प्रशिक्षण क्षेत्र में निष्काम भाव से सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ गुरु का सम्मान दिया गया।