केंद्रीय राज्य मंत्री कटारिया की मां पंचतत्व में विलीन
केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी देहांत वीरवार रात हो गया।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी देहांत वीरवार रात हो गया। शुक्रवार को लाडवा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परवारी देवी करीब 95 वर्ष की थीं और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं थीं। अंतिम संस्कार के समय गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल, घनश्याम दास अरोड़ा (विधायक), ईश्वर सिंह विधायक (गुल्ला), कैलाशो सैनी (पूर्व सांसद), सुमन सैनी, रामनिवास गर्ग चेयरमैन, मेयर मदन सिंह चौहान, धूमन सिंह किरमिच चेयरमैन, कृष्णढुल चेयरमैन, अंबाला भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा, यमुनानगर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।