सदोपुर के पास कार की चपेट में आने से दो घायल, एक रेफर
सदोपुर के पास दोपहिया सवार दो व्यक्तियों को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 08:19 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 08:19 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:
सदोपुर के पास दोपहिया सवार दो व्यक्तियों को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार झारमड़ी निवासी 43 वर्षीय रणवीर सिंह अपने 70 वर्षीय पिता गुरमेल सिंह को दुपहिया वाहन पर अंबाला शहर की ओर गया था। जब वह दोपहर बाद घर की तरफ आया। जैसे ही वह सदोपुर के पास पुल पर पीछे से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। डॉक्टरों ने गुरमेल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ 32 रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें