19 साल बाद जन्माष्टमी पर लौटी खुशियां, कान्हा संग बहन सुभद्रा ने लियो जन्म
बेटे के जन्म के 10 मिनट बाद बेटी ने लिया जन्म परिवार में खुशी का माहौल जन्माष्टमी पर कान्हा के रूप में मिले तोहफे को माथे सिर लगा रहे परिवार।
अंशु शर्मा, अंबाला: जन्माष्टमी के दिन लोगों के घरों में भी कान्हा के रूप में जन्मे बच्चों ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। परिवार भी बच्चों को कान्हा का ही रूप बताकर इसी नाम से पुकारते दिखे। बलदेव नगर निवासी शर्मा परिवार का उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उनके घर केवल 19 साल के बाद कान्हा ने अपने बहन सुभद्रा के संग जन्म लिया। परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इस शुभ मुहूर्त पर यह अनमोल तोहफा मिलेगा।
अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में जन्मी इस जोड़ी को बधाई देने के लिए मरीजों व तीमारदारों संग स्टाफ का जमावड़ा लग गया। हालांकि, ऑपरेशन से हुए बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पीजीआइ रेफर कर दिया। बता दें कि प्राइवेट व नागरिक अस्पतालों में करीब 12 कान्हा ने जन्म लिया। लाख मन्नतों के बाद कान्हा-सुभद्रा के रूप में लियो अवतार
बलदेव नगर निवासी तेजिद्र शर्मा व उनकी पत्नी मधू का कहना था कि उनकी एक बेटी 18 साल की है। लाख मन्नतों के बाद जाकर यह शुभ घड़ी आई है। शर्मा परिवार में होने के कारण बच्चों का नाम शास्त्रों के अनुसार ही रखा जाता है। फिर भी उनके घर में दोनों जुड़वा बेटा-बेटी को कान्हा व सुभद्रा के नाम से पुकारा जाएगा। नागरिक अस्पताल में सुबह 8 बजे के करीब चंद मिनटों के अंतराल के बाद दोनों के जन्म लिया। बेटी के बाद अब घर में जन्मे नटखट कान्हा
न्यू टैगोर गार्डन निवासी राजेश व पूनम ने बताया कि पहले उनके घर एक बेटी थी। इस शुभ मुहूर्त पर जन्मे बच्चे का नाम भी कान्हा रखा जाएगा।