Move to Jagran APP

जिम्नास्टिक के लिए प्रदेश के 20 खिलाड़ी चयनित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए मंगलवार को अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस दौरान करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें से नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 02:04 AM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 02:04 AM (IST)
जिम्नास्टिक के लिए प्रदेश के 20 खिलाड़ी चयनित
जिम्नास्टिक के लिए प्रदेश के 20 खिलाड़ी चयनित

जागरण संवाददाता, अंबाला : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए मंगलवार को अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस दौरान करीब 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नेशनल गेम्स में भागीदारी करने वाले 11 खिलाड़ियों का पहले ही चयन हो चुका है। प्रदेश की टीम में 20 खिलाड़ी फाइनल कर लिए गए हैं, जिनमें से सात खिलाड़ी अंबाला के हैं। लड़के और लड़कियों के छह-छह वर्गो में ये खिलाड़ी देश के अन्य खिलाड़ियों को चुनौती देंगे। अंबाला में ही खेलो इंडिया के तहत कैंप का आयोजन किया जाएगा।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन इस बार हरियाणा में होगा, जिसके तहत अंबाला में ही जिम्नास्टिक और तैराकी प्रतियोगिताएं होंगी। ट्रायल के दौरान खेल विभाग की संयुक्त निदेशक सुनीता शर्मा, विभाग की उपनिदेशक कविता देवी, जिला खेल अधिकारी ज्योति रानी सहित जिम्नास्टिक कोच सतपाल, अंजू दुआ आदि मौजूद रहे।

मंगलवार को सुबह ही खिलाड़ियों का स्टेडियम में आना शुरू हो गया था। लड़कों और लड़कियों के वर्ग में 60 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसी आधार पर मंगलवार को नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चयनित हुए खिलाड़ी छह-छह (लड़के व लड़कियां) ईवेंट में भाग लेंगे। इसके तहत रिदमिक व आर्टिस्टिक में लड़कियां भाग लेंगी। इसी तरह आर्टिस्टिक ईवेंट में लड़के भाग लेंगे। प्रदेश की टीम में नौ लड़के व 11 लड़कियां शामिल हैं। इस टीम में अंबाला के दीपक, रुद्रप्रताप, यश, पलकप्रीत, जाह्नवी, रिदिमा, रुचि शामिल हैं। अंबाला कैंट के स्टेडियम स्थित जिम्नास्टिक हाल में ही खेलो इंडिया की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अब जल्द ही इन खिलाड़ियों के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद टीमें पांच फरवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में भागीदारी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.