कृषि मंत्री ने की सेशनजज के परिवार के सदस्य को नौकरी व राशि देने की घोषणा
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : हरियाणा के कृषि व विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने
संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : हरियाणा के कृषि व विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत वृद्धि कर इतिहास रचा है। कृषि मंत्री हनुमान वाटिका नारायणगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों को संबोधित कर रहे थे। वे 22 जुलाई को शाहबाद की अनाज मंडी में होने वाली किसान धन्यवाद रैली का निमंत्रण देने पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यमंत्री नायब ¨सह सैनी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
धनखड़ ने सुरजेवाला के बयान पर कहा कि सुरजेवाला और हुड्डा को एमएसपी पर सवाल उठाने का हक नहीं है। सुरजेवाला के पिता किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे और हुड्डा चार मुख्यमंत्रियों की उस कमेटी के चेयरमैन रहे जिसे स्वीमनाथन आयोग की रिपार्ट को लागू करने के लिए बनाया था। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत 491 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर वितरित किये हैं। मौके पर जिप चेयरमैन सुरेंद्र राणा मौजूद रहे। कृषि मंत्री को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत ¨सह लाडी, जिप सदस्य जिया लाल सैनी तथा पंचायत समिति शहजादपुर चेयरमैन गुरनाम ¨सह ने एक हल देकर सम्मानित किया। भाजपा मंडल प्रधान नवीन शर्मा, मारकंडा मंडल प्रधान नरेन्द्र राणा तथा प्रधान विवेक गुप्ता ने पगड़ी पहनाकर कृषि मंत्री और राज्य मंत्री का स्वागत किया। मंच संचालन गुरमैल ¨सह पंजैटो ने किया। इससे पूर्व बड़ा गांव में शिक्षक सैशन जज के निवास पर जाकर कृषि मंत्री तथा राज्य मंत्री ने शोक व्यक्त किया। मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा भी की।