शारीरिक शिक्षकों का मांगों को लेकर जारी रहा क्रमिक अनशन
हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से 55वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से 55वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा, जिसमें एकता का परिचय देते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पदाधिकारी कमलजीत सिंह बख्तुआ जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, बृजमोहन जिला प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरजिदर सिंह नारायणगढ़ ब्लॉक हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सतनाम सिंह जिला कैशियर अध्यापक संघ, तलविदर सिंह खंड प्रधान नारायणगढ़ क्रमिक अनशन पर रहे।
शारीरिक शिक्षा संघर्ष समिति अंबाला के अध्यक्ष भूपिदर सिंह ने कहा कि 1983 पीटीआइ को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। क्रमिक अनशन सुबह 9 बजे से शाम को 4 बजे तक रहा। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति ने जिला शिक्षा सदन में अपना प्रदर्शन जारी रखा। आमजन को 1983 पीटीआइ के साथ हुए धोखे व अत्याचार के बारे में जागरूक किया, जिसके कारण 1983 परिवारों को सड़क पर आना पड़ गया। कोरोना महामारी के इस संकट भरे माहौल में भूखमरी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है।