नगर परिषद 28 दिन में मतदाता सूची तैयार करके मुख्यालय भेजेगा
नगर परिषद (नप) चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। पंचकूला में लक्की ड्रा होने के बाद वार्डो की स्थिति स्पष्ट कर दी है। कुल 31 वार्डो में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
जागरण संवाददाता, अंबाला: नगर परिषद (नप) चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। पंचकूला में लक्की ड्रा होने के बाद वार्डो की स्थिति स्पष्ट कर दी है। कुल 31 वार्डो में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अब नगर परिषद की ओर से अंबाला छावनी में मतदाता सूची तैयार की जानी है। सूची को तैयार करने में करीब 28 दिन लग जाएंगे। मतदाता सूची बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। उसके बाद ही फाइनल सूची जारी होगी। जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव के तिथि की घोषणा हो सकती है।
नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड बंदी का सर्वे कराया था। सर्वे के आधार पर अंबाला की जनसंख्या करीब 2.38 लाख है। इसी सर्वे के आधार पर चुनाव होगा। मतदाता सूची बनाने को लेकर नगर परिषद ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि नगर निगम के समय अंबाला छावनी में वार्ड नंबर 16 महिला के लिए आरक्षित था, लेकिन बाद में नगर परिषद की वार्डबंदी के दौरान यह वार्ड 23 बन गया है। अब वार्ड नंबर 23 महिला आरक्षित नहीं रहा है। वार्डबंदी पर उठाई थी आपत्ति, कर दी गई थी खारिज
नगर परिषद अंबाला सदर की वार्डबंदी पर कांग्रेस ने आपत्ति उठाई थी। आरोप था कि गलत तरीके से वार्डबंदी की गई है, जबकि विपक्ष का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं किया गया। इसी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज करवाई थीं, जिनको उच्चाधिकारियों को भेजा था। लेकिन इन आपत्तियों को खारिज कर दिया गया था।
--------------
फोटो-18
हमारी ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई। अब मतदाता सूची का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाना है। चुनाव की तिथि की घोषणा कभी हो सकती है। मुख्यालय के आदेश के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे।
अपूर्व गुप्ता, ईओ, नगर परिषद