Move to Jagran APP

शहर के श्मशानघाट में बनाए जाएंगे दस अतिरिक्त शेड, अधिकारियों ने किया दौरा

जागरण संवाददाता अंबाला शुक्रवार को जिला नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता कार्यकारी अधिकारी अपूर्व

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 09:13 AM (IST)
शहर के श्मशानघाट में बनाए जाएंगे दस अतिरिक्त शेड, अधिकारियों ने किया दौरा
शहर के श्मशानघाट में बनाए जाएंगे दस अतिरिक्त शेड, अधिकारियों ने किया दौरा

जागरण संवाददाता, अंबाला : शुक्रवार को जिला नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने ट्विन सिटी के श्मशानघाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां अंतिम संस्कार के लिए प्रबंधों का जायजा लिया, वहीं अंबाला शहर में अंतिम संस्कार के लिए दस अतिरिक्त शेड बनाने की भी तैयारी की है। इस दौरान अधिकारियों ने अंतिम संस्कार के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

loksabha election banner

अंबाला शहर में नगर निगम आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, कार्यकारी अभियन्ता रमन कुमार, निगम अभियन्ता दिनेश गर्ग, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम अम्बाला शहर मदन सिंह ने अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्मशानघाट के प्रधान मौजूद रहे। नगर निगम सीमा में चयनित श्मशानघाट रामबाग, शालीमार कालोनी का निरीक्षण किया गया। सभी में 10 शेड उपलब्ध होने के इलावा अतिरिक्त 10 शेड बनाने के आदेश जारी किये गये। प्रत्येक चयनित स्थान के लिए पॉंच-पॉंच सदस्यों की एक-एक टीम का गठन किया गया है जो दफनाने अथवा अंतिम संस्कार का कार्य करेंगे। इसी तरह जिला नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी, कार्यकारी अभियन्ता विकास धीमान, निगम अभियन्ता हरीश शर्मा व मुख्य सफाई निरीक्षक नगर परिषद अम्बाला सदर विनोद बैनीवाल ने रामबाग व नन्हेड़ा श्मशानघाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंतिम संस्कार के लिए गठित कमेटी को संक्रमण से बचाव को सेफ्टी किट भी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.