अध्यापक दंपती ने देहदान का भरा फार्म
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार सैनी ने अपनी पत्नी अनुबंधित प्राथमिक अध्यापिका सुदेश रानी समेत ने देहदान का करने की शपथ ली है। अशोक कुमार सैनी ने बताया कि संघ के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सिद्धांतों और अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए पति-पत्नी ने अपने शरीर को चंडीगढ़ पीजीआइ को सौंपने का फैसला लिया है।
संवाददाता, सहयोगी, बराड़ा : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार सैनी ने अपनी पत्नी अनुबंधित प्राथमिक अध्यापिका सुदेश रानी समेत ने देहदान का करने की शपथ ली है। अशोक कुमार सैनी ने बताया कि संघ के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सिद्धांतों और अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए पति-पत्नी ने अपने शरीर को चंडीगढ़ पीजीआइ को सौंपने का फैसला लिया है। उनके दोनों बेटों में से एक स्नातकोत्तर और छोटा बेटा एमबीए कर रहा है। उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रशंसनीय है। आज के समय में पुरातन परंपराओं को छोड़ने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिये हमने देहदान का फैसला कर के अपनी शादी की 25वीं सालगिरह को यादगार बना लिया।