यूनियन नेता को सस्पेंड किए जाने पर रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने य
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने यूनियन नेता को सस्पेंड किए जाने के विरोध में डिपो पर प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेताया कि अगर नेता की तुरंत बहाली नहीं हुई तो फिर रोडवेज का पूर्ण चक्का जाम करने से भी नहीं चूकेंगे।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डिपो कैशियर राममेहर काजल व सचिव महावीर पाई ने बताया कि 7 अगस्त को हुई राष्ट्र व्यापी हड़ताल में भाग लेने पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता व सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उप महासचिव राम आसरे यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने 7 अगस्त को प्रदेश के सभी डिपो में हुई सफल हड़ताल से सबक लेकर किलोमीटर स्कीम के तहत 700 प्राईवेट बसें ठेके पर लेने का निर्णय रद्द करने की बजाय कर्मचारियों पर दमनात्मक कार्रवाई करके जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। इसी प्रकार इस हड़ताल में शामिल 900 नव चयनित चालकों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। दोनों ही फैसले वापस नहीं लिए गए तो फिर कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे। बिजेंद्र जांगड़ा, साहब ¨सह कुंडू, विक्रम गुहणा, जसमेर ¨सह, सुल्तान ¨सह, विरेंद्र, पलविन्द्र, संदीप कुमार व धर्मबीर ¨सह ने भाग लिया।