भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा 3 मई को
भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की बैठक छावनी में समिति के अध्यक्ष कुलभूषण पराशर की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, अंबाला : भगवान श्री परशुराम सेवा समिति की बैठक छावनी में समिति के अध्यक्ष कुलभूषण पराशर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 3 मई को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में निकाली जाने वाली विराट शोभायात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। कुलभूषण पराशर एवं सुरेंद्र शर्मा राजू ने कहा कि शोभायात्रा एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा समाज के लिए किए जा रहे अथक प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष कुलभूषण पराशर छावनी ब्राह्मण सभा के प्रधान बलदेवराज भारद्वाज परशुराम सेवा समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र शर्मा राजू, शशी कांत पराशर, विजय शर्मा, सोमदत्त शर्मा, बलविद्र भारद्वाज, हंसराज शर्मा, यादविदर मारकंडेय, सुरिद्र तिवारी, राजेश शर्मा गोल्डी, रविन्द्र बिल्ला, सुरेश कौशिक, शुभम शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा अन्य सदस्य मौजूद थे।