Move to Jagran APP

कंपनी ने खींचे हाथ, अब निगम ने संभाली सफाई की कमान

शहर में कंपनी ने घरों से कूड़ा उठाने काम बंद कर दिया है। अब नगर निगम ने सफाई की कमान संभाल ली है। इसके लिए नगर निगम हर वार्ड में सफाई अभियान शुरू करेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 07:22 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 07:22 AM (IST)
कंपनी ने खींचे हाथ, अब निगम ने संभाली सफाई की कमान
कंपनी ने खींचे हाथ, अब निगम ने संभाली सफाई की कमान

जागरण संवाददाता: अंबाला शहर

loksabha election banner

शहर में कंपनी ने घरों से कूड़ा उठाने काम बंद कर दिया है। अब नगर निगम ने सफाई की कमान संभाल ली है। इसके लिए नगर निगम हर वार्ड में सफाई अभियान शुरू करेगा। इसके लिए निगम ने प्लान बना लिया है। मंगलवार की शाम में बलदेव नगर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके लिए करीब 40 कर्मियों की एक साथ ड्यूटी लगाई जाएगी।

नगर निगम ने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए निजी कंपनी से अनुबंध किया था। कंपनी पिछले तीन साल से घरों से कूड़ा उठाने काम कर रही थी। लेकिन कंपनी का बकाया भुगतान नहीं होने से दो महीने से कूड़ा उठाने का काम बंद है। ऐसे में कूड़ेदान और डंपिग ग्राउंड से कूड़ा नहीं उठाने से गंदगी फैलने लगी है। ऐसे में लोग खुद ही घरों का कूड़ा कूड़ेदान में गिराते हैं।

दूसरी ओर, नगर निगम लोगों को कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज भी भेज रहा है। इसके लिए लोगों ने नगर निगम में शिकायत की थी कि घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। ऐसे में लोगों की समस्या के समाधान के लिए निगम ने खुद सफाई की कमान संभाल ली है। इसलिए नगर निगम ने हर वार्ड में विशेष सफाई अभियान शुरू करेगा। इस अभियान में शाम की शिफ्ट में कूड़ा उठाने काम किया जाएगा। इसके लिए हर वार्ड का शेड्यूल भी बना लिया है।

मंगलवार की शाम में वार्ड- एक के बलदेव नगर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 40 सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने काम किया। इसमें कर्मियों ने कूड़ेदान से कूड़ा उठाने काम किया। साथ ही कूड़े को पटरी डंपिग ग्राउंड में डंप किया। कंपनी ने कूड़ा उठाने काम बंद कर दिया है। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। इसलिए नगर निगम ने हर वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

- फूल कुमार, एएसआई, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.