Move to Jagran APP

सैलजा बोलीं, राहुल गांधी अक्टूबर तक संभाल लेंगे कांग्रेस की कमान

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी अक्टूबर तक कांग्रेस की कमान संभालेंगे। सोनिया गांधी पार्टी की लीडर हैं जो पार्टी का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 18 Sep 2017 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 18 Sep 2017 10:37 AM (IST)
सैलजा बोलीं, राहुल गांधी अक्टूबर तक संभाल लेंगे कांग्रेस की कमान
सैलजा बोलीं, राहुल गांधी अक्टूबर तक संभाल लेंगे कांग्रेस की कमान

जेएनएन, अंबाला। अक्टूबर में राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाल लेंगे। इस बारे में सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह बात राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने छावनी स्थित निवास स्थान पर पत्रकारों से कही।

loksabha election banner

उन्होंने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि राज्यस्तर की कार्यकारिणी गठित करने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही अक्टूबर में राहुल गांधी पार्टी की बागडोर संभाल लेंगे। सैलजा  ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की लीडर हैं जो पार्टी का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

यह भी पढ़ेंः प्रेमी जोड़े ने शादी के बाद खुले खेत में मनाई सुहागरात, फिर कर दी वीडियो वायरल

खुद के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को खारिज करते हुए सैलजा ने कहा कि यह बात अभी तक केवल मीडिया की सुर्खियों में ही हैं। उन्होंने मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ेंः तोगड़िया बोले- किसान नहीं बचेगा तो हिंदू भी नहीं बचेगा, बढ़े फसलों का समर्थन मूल्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.