Move to Jagran APP

अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मरम्मत, लगा चार किमी का जाम

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर जंडली के पास जाम लग गया। हाईवे पर जाम कई घंटों तक लगा रहा। करीब चार किलोमीटर लंबा जाम था। जिसमें दूर-दूर के लोग फंस गए। हालांकि गाड़ियां धीमी गति से चलती रही। हालात ज्यादा खराब होने पर पुलिस ने फ्लाई ओवर से एक लाइन को चालू करवाया। जिसके बाद काफी राहत मिली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मरम्मत, लगा चार किमी का जाम
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मरम्मत, लगा चार किमी का जाम

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

loksabha election banner

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर जंडली के पास जाम लग गया। हाईवे पर जाम कई घंटों तक लगा रहा। करीब चार किलोमीटर लंबा जाम था। जिसमें दूर-दूर के लोग फंस गए। हालांकि गाड़ियां धीमी गति से चलती रही। हालात ज्यादा खराब होने पर पुलिस ने फ्लाई ओवर से एक लाइन को चालू करवाया। जिसके बाद काफी राहत मिली।

बता दें कि दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर जंडली फ्लाईओवर की हालत खराब हो रखी थी। जिसके कारण विभाग की ओर से जंडली फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य किया गया। इस कारण वाहनों को फ्लाई ओवर से निकलना बंद कर दिया और वाहनों को नीचे से ही जाने दिया गया। मरम्मत का काम सुबह दस बजे ही शुरू हो गया था। लेकिन तीन बजे जाम ज्यादा लंबा हो गया। जो रात करीब नौ बजे तक लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने फ्लाई ओवर से एक लाइन को चालू करवा दिया। जिस कारण काफी तक सुधार हुआ।

--

-आज भी होगी हाईवे पर मरम्मत

फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार के बाद सोमवार को भी मरम्मत की जाएगी। ताकि हाईवे पर किसी भी तरह की दिक्कत न रहे। विभाग की टीम इसे दुरूस्त करने में जुटी हुई है। लोकल वाहन चालक दूसरे रास्तों को अपना सकते हैं। ताकि जाम में न फंसे।

---

-फ्लाई ओवर पर मरम्मत कार्य चल रह है। इस कारण शाम को करीब तीन बजे जाम की स्थिति बनी थी। देर शाम फ्लाई ओवर पर एक लेन चलाई गई थी। इससे यातायात सामान्य हो गया था।

सतनारायण, एसएचओ, ट्रैफिक पुलिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.