माता वैष्णो देवी की यात्रा कर अंबाला पहुंचे राजेन्द्र गुप्ता
जागरण संवाददाता अंबाला कोरोना वायरस ने जहां इंसान की जिदंगी पर ब्रेक लगा दिया था। वहीं ब
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:32 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:32 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अंबाला: कोरोना वायरस ने जहां इंसान की जिदंगी पर ब्रेक लगा दिया था। वहीं बठिडा निवासी राजेन्द्र गुप्ता 129 वीं बार साइकिल यात्रा कर वीरवार को अंबाला पहुंच गए। गुप्ता ने बताया कि अब तक वह 5 लाख 72 हजार किलोमीटर साइकिल पर तीर्थ यात्रा कर चुके हैं। इसमें से प्रमुख तौर पर मां ज्वाला जी, माता चितपूर्णा, मनसा देवी, हरिद्वार के अतिरिक्त प्रयागराज की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने इस जीवन को भगवान के चरणों में उनकी भक्ति करके सौंपना चाहते हैं। अब वे अंबाला से साइकिल पर ही सीधे हरिद्वार के लिए निकल गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें