सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में मुलाना से राजबीर ने किया नामांकन
शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में मुलाना (आरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी राजबीर सिंह बराड़ा ने नामांकन किया। इस दोरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार भी मौजूद रहे।
संवाद सहयोगी, मुलाना : शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में मुलाना (आरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी राजबीर सिंह बराड़ा ने नामांकन किया। इस दोरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार भी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान जनसभा का कार्यक्रम था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह जनसभा नहीं हो पाई। राजबीर के कवरिग उम्मीदवार के तौर पर उनकी पत्नी सीमा देवी ने भी पर्चा भरा।
नामांकन के आखिरी दिन मनोहर लाल हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके लिए शैमफोर्ड स्कूल में हेलीपैड बनाया गया था। सुबह करीब साढ़े दस राजबीर सिंह सीएम के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या समर्थक भी उनके साथ गए। नामांकन के लिए सीएम के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद सीएम शैमफोर्ड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। हालांकि उनकी जनसभा कार्यक्रम था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे संबोधित नहीं कर पाए। इससे पहले प्रत्याशी राजबीर सिंह बराड़ा ने हवन यज्ञ के बाद बराड़ा में अपना चुनाव कार्यालय खोला। इसके उपरांत अनाज मंडी बराड़ा में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री व अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया ने हलकावासियों से राजबीर सिंह बराड़ा के समर्थन में वोट करने की अपील की।